Thursday, August 14, 2008
Its Magic ...... LOL
दुनिया जिसे कहते हैं, जादू का खिलौना है,
मिल जाए तो मिटटी है, खो जाए तो सोना है।
अच्छा सा कोई मौसम, तनहा सा कोई आलम,
हर वक़्त का रोना तो, बेकार का रोना है।
बरसात का बादल तो, दीवाना है क्या जाने,
किस राह से बचना है, किस छत को भिगोना है।
गम और खुशी दोनों, कुछ देर के साथी है,
फिर रस्ता ही रस्ता है, हसना है ने रोना है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment